फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी के तबादले की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान संगठन ने ब्लॉक में कार्यरत ग्राम पंचायत अधिकारी हिम्मत सिंह पुंडीर को तत्काल स्थानांतरित करने की मांग की है। बीडीओ के माध्यम से डीएम को भेजे ज्ञापन में आरोप लगाया कि विकासखंड में कार्यरत ग्राम पंचायत अधिकारी हिम्मत सिंह पुंडीर का व्यवहार गैर जिम्मेदाराना है। उनके इस रवैए से ग्राम पंचायतों के विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं और इससे उनके प्रति आमजन में रोष है। जिलाधिकारी से मांग की गई कि जनहित में उक्त ग्राम पंचायत अधिकारी का यहां से अतिशीघ्र तबादला किया जाए। ज्ञापन पर प्रधान संगठन के अध्यक्ष भगवती प्रसाद भंगोटा के प्रधान डॉ. भूपेंद्र मेहरा, डुंगरी के जीत सिंह, पालछूनी की रेनू देवी समेत कई अन्य ग्राम प्रधानों के हस्ताक्षर हैं। वहीं ग्राम पंचायत अधिकारी पुंडीर का कहना है कि उनपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। कुछ प्रधान विकास कार्य में बाधा डालकर अपनी मनमर्जी का काम करवाना चाहते हैं। ऐसा न होने पर उनपर आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें