फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पांचवीं अनुसूची लागू करने की मांग

Fri, 12 Jun 2026 07:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल/थराली। उत्तराखंड एकता मंच ने पर्वतीय क्षेत्रों में पांचवीं अनुसूची लागू करने और जनजाति दर्जा देने की मांग की है। मंच ने सरकार की अनदेखी पर आंदोलन की चेतावनी दी। मंच ने राजनीतिक दलों से अपने घोषणापत्र में इन मुद्दों को शामिल करने की अपील की। डॉ. विक्रम सिंह माहोड़ी ने कहा कि अन्य हिमालयी राज्यों को जनजाति दर्जा मिला है। उत्तराखंड को इससे वंचित रखना अन्याय है। कैप्टन इंद्र सिंह पनेरी ने बताया कि जनजाति दर्जा युवाओं को शिक्षा, रोजगार और सरकारी नौकरी में आरक्षण देगा। इससे जल, जंगल और जमीन पर स्थानीय लोगों का मालिकाना हक भी सुनिश्चित होगा। मंच ने कहा कि आगामी चुनाव में पर्वतीय समुदाय उन्हीं दलों को वोट देगा जो इन मांगों का समर्थन करेंगे। व्यापार संघ के सदस्य भी बैठक में मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें