क्षेत्र के ल्वांह गांव के लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मेलाड़ पेयजल योजना के स्रोत पर पानी तो है, लेकिन संरक्षण के अभाव में पानी गांव तक नहीं पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से पेयजल योजना के पुनर्गठन की मांग की। महिला मंगल दल अध्यक्ष सतेश्वरी देवी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील कोठियाल, गजेंद्र सिंह राणा, मदन सिंह गड़िया, किशन सिंह पुुंडीर, दलवीर सिंह राणा और हिमानंद कोठियाल ने कहा कि वर्ष 2017 में गांव में आयोजित जनता दरबार में तत्कालीन जिलाधिकारी ने जल निगम व जल संस्थान के अधिकारियों को शीघ्र पेयजल योजना के पुनर्गठन के निर्देश दिए थे, लेकिन तीन वर्ष बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। ब्यूरो