गोपेश्वर। भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जसवंत लाल ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर बदरीनाथ हाईवे पर स्थित भूस्खलन क्षेत्र पागलनाला के स्थायी ट्रीटमेंट की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि पागलनाला से स्थानीय लोगों के साथ ही देश-विदेश के तीर्थयात्री और पर्यटक भी परेशान हो गए हैं। लोगों को यहां हाईवे बंद होने पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह सामरिक महत्व का हाईवे भी है। लिहाजा यहां हाईवे का ट्रीटमेंट बेहद जरूरी है। संवाद