फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मष्टगांव के प्राथमिक विद्यालय को खुलवाने की मांग

Sun, 08 Mar 2026 05:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। तहसील जिलासू के अंतर्गत मष्टगांव के प्राथमिक विद्यालय को फिर से खुलवाने की मांग की गई। ग्रामीण ने जिलाधिकारी को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मष्टगांव निवासी विशेश्वर प्रसाद सती का कहना है कि उनके गांव में पूर्व में प्राथमिक विद्यालय संचालित होता था लेकिन अचानक कुछ साल पहले उसे बंद कर दिया गया। ग्रामीणों ने विद्यालय खुलवाने के लिए काफी प्रयास किए लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। वर्तमान में उनके गांव के तीन बच्चे पढ़ने के लिए करीब तीन किमी दूर प्राथमिक विद्यालय झिलोटी जा रहे हैं। जंगली जानवरों के डर के कारण अभिभावकों को बच्चों के साथ विद्यालय जाना पड़ता है। इससे उनके घर व खेती बाड़ी के काम प्रभावित हो रहे हैं साथ ही बच्चों को भी इतनी दूर आने जाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से उनके गांव के प्राथमिक विद्यालय भवन का निरीक्षण कर उसे फिर से खुलवाने की मांग की। संवादर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें