फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: लोहाजंग में स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग

Mon, 09 Nov 2026 06:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

देवाल। क्षेत्र के ग्रामीणों ने ब्लॉक के लोहाजंग में स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग की है। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने वर्ष 2019 में इसकी घोषणा की थी लेकिन सात साल बाद भी यह कागजों तक सीमित है। लोहाजंग एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जहां प्रतिदिन सैकड़ों पर्यटक और ट्रैकर्स आते हैं। आसपास के कई गांवों जैसे लोहाजंग, मुंदोली, बांक, कुलिंग, बानुड़ी, मल्ला, हरनी और सुया के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 30 से 40 किलोमीटर दूर देवाल जाना पड़ता है। रूपकुंड पर्यटन विकास समिति के अध्यक्ष इंद्रसिंह राणा, कुलिंग के ग्राम प्रधान हुकम सिंह और भुवन बिष्ट ने स्वास्थ्य मंत्री व जिलाधिकारी से शीघ्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें