कर्णप्रयाग। लगातार बढ़ रही ठंड के बावजूद पालिका प्रशासन की ओर से नगर क्षेत्र में अलाव की व्यवस्थाएं नहीं की गई हैं जिससे मुसाफिर और राहगीर ठंड से ठिठुर रहे हैं। नगर पालिका की ओर से ठंड से बचाव के लिए मुख्य बाजार, उमा देवी तिराहे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप और सिमली बाजार में अलाव की व्यवस्थाएं की जाती हैं लेकिन नवंबर माह समाप्ति के बाद भी इन स्थानों पर अलाव जलना शुरू नहीं हुआ है। जयदीप गैरोला, रविंद्र खंडूड़ी, प्रकाश सेमवाल आदि ने नगर पालिका प्रशासन से नगर क्षेत्र के आवश्यक स्थानों पर अलाव की व्यवस्थाएं करने की मांग की। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह ने बताया कि नगर क्षेत्र के मुख्य स्थानों पर अलाव की व्यवस्था के लिए ईओ को निर्देशित कर दिया गया है। संवाद