फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कुजासू-पैणी-खन्ना सड़क के सुधारीकरण की मांग

Tue, 19 Dec 2023 03:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी। कुजासू-पैणी-खन्ना सड़क की स्थिति खस्ताहाल बनी है जिससे वाहन चालक जोखिम उठाकर आवाजाही कर रहे हैं। ग्रामीणों ने सड़क की दशा सुधारने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क काफी संकरी है और पूरी सड़क पर मिट्टी व पत्थर बिखरे पड़े हैं। जगह-जगह पुश्ते टूटने से सड़क पर आवाजाही करना खतरे से खाली नहीं है। फिर भी पीएमजीएसवाई की ओर से सड़क के सुधारीकराण को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इन दिनों विभाग की ओर से सड़क किनारे नाली निर्माण किया जा रहा है लेकिन बरसात के दौरान आया मलबा तक नहीं उठाया जा सका है। सड़क पर कई जगहों पर पुश्ते क्षतिग्रस्त हैं और सड़क बदहाल पड़ी है। जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजने वालों में कुजासू की प्रधान अनीता देवी, पूर्व प्रधान शिवराज सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें