नारायणबगड़। वर्ष 2026 में संभावित हिमालयी महाकुंभ श्रीनंदा देवी राजजात यात्रा के पैदल मार्गों के सुधारीकरण की मांग को लेकर कौब क्षेत्र के सात गांवों के ग्रामीणों ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपा।
कहा कि ब्लॉक के कई गांवों से देव छंतोलियां राजजात में शामिल होती हैं लेकिन प्रशासन की ओर से इन पैदल यात्रा मार्गों को ठीक करने के लिए अभी तक कोई कार्ययोजना तैयार नहीं की गई है। कौब गांव से लोदीखाल होते हुए नारायण मंदिर तक का पूरा पैदल मार्ग जंगल और पहाड़ी पगडंडियों से होकर गुजरता है जो बहुत संकरा और बदहाल है। राजजात यात्रा के लिए इसका पुनर्निर्माण किया जाना जरूरी है। ज्ञापन देने वालों में जगमोहन सिंह नेगी, नंदन सिंह नेगी, हरेंद्र सिंह नेगी, राजेश चंद्र सती, ग्राम पंचायत प्रशासक लक्ष्मण कुमार, गोपाल सिंह रावत, रामप्रसाद मलेठा, बैशाखू लाल, सोनी देवी, रुचि नेगी, दर्शन सिंह रावत और इंद्र सिंह गुसाईं आदि शामिल थे। संवाद