बहुगुणा विचार मंच के गढ़वाल/कुमाऊं संयोजक व वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश पुजारी ने राज्य के पहाड़ी जिलों को निशुल्क बिजली देने की पैरवी की है। उन्होंने कहा कि मंच वर्ष 2010 से निशुल्क बिजली की मांग उठाते आ रहा है, लेकिन आज तक की सरकारों ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की है। वर्ष 1975 में जब टिहरी बांधी की संरचना हो रही थी, तो वक्त हेमवती नंदन बहुगुणा ने यूपी के मुख्यमंत्री के रूप में निर्णय लिया था कि टिहरी बांध से निर्मित हो वाली बिजली के कुल उत्पादन का दस फीसदी हिस्सा पहाड़ के क्षेत्रों को निशुल्क दिया जाएगा।