फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नंदाकिनी और चुफला नदी के दोनों ओर बाढ़ सुरक्षा कार्य कराने की मांग

Mon, 01 Jul 2024 04:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदानगर। नंदाकिनी और चुफलागाड नदी के दोनों ओर अधूरे पड़े बाढ़ सुरक्षा कार्यों को पूर्ण करने की मांग जनप्रतिनिधियों ने उठाई। व्यापार संघ अध्यक्ष नंदन सिंह रावत, मनोज कठैत, सुरेंद्र सिंह रावत, अर्जुन सिंह और प्रकाश मैंदोली ने कहा कि प्रतिवर्ष बरसात में दोनों नदियों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होती है। दोनों नदियां नंदानगर बाजार के बीचोंबीच से होकर बह रही हैं। कहा कि यहां वर्ष 2018 में बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू हुए लेकिन चुफला नदी पर पुराना बस स्टैंड से लक्ष्मी मार्केट तक और नंदाकिनी नदी के दोनों ओर से पुराना बाजार से जीवन लाल शाह के मकान तक ही बाढ़ सुरक्षा कार्य हुए हैं जबकि अधिकांश हिस्से में कार्य आधा-अधूरा छोड़ा गया है। उन्होंने सालूबगड़ से लक्ष्मी मार्केट तक नदी किनारे बाढ़ सुरक्षा कार्य कराने की मांग उठाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें