फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मटई से पगना गांव के लिए सड़क निर्माण की मांग

Thu, 30 Oct 2025 05:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदानगर। विकास खंड के मटई से पगना गांव के लिए स्वीकृत छह किलोमीटर सड़क का निर्माण जल्द शुरू करने की मांग के लिए पगना गांव के सामाजिक कार्यकर्ता गब्बर सिंह फरस्वाण ने डीएम से भेंटकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। कहा कि सड़क न होने से ग्रामीणों को आज भी छह किलोमीटर की पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है। ग्रामीण कई बार सड़क निर्माण की मांग के लिए आंदोलन कर चुके हैं लेकिन इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बना है। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने एडीएम को शीघ्र सड़क निर्माण की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें