देवाल। बलाण के ग्रामीणों ने कालीताल में क्षतिग्रस्त पुश्ते के निर्माण की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। प्रदीप सिंह, गोविंद सिंह, कमल सिंह, उमराव सिंह ने कहा कि हिमनी-बलाण मार्ग कालीताल के पास पुश्ता क्षतिग्रस्त होने से चार माह से सड़क बंद है। पीएमजीएसवाई ने यहां पुश्ता निर्माण शुरू तो किया लेकिन धीमी गति से हो रहे निर्माण के कारण यह सड़क अभी तक नहीं खुल सकी। चार माह से सड़क बंद होने के कारण ग्रामीण, बीमार व गर्भवती महिला को डंडी से अस्पताल लाने के लिए मजबूर हैं। वहीं पीएमजीएसवाई के एई डीएस भंडारी ने बताया कि क्षतिग्रस्त पुश्ते के निर्माण के लिए 30 लाख का इस्टीमेट भेजा गया था लेकिन अभी तक नौ लाख की स्वीकृति मिली है। राशि की प्रत्याशा में पुश्ता निर्माण का काम चल रहा है। संवाद