फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कोठी गांव में पिंडर नदी पर पुल बनाने की मांग

Sat, 18 Oct 2025 05:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। नंदकेशरी-जौला सड़क पर भूस्खलन जोन से परेशान ग्रामीणों ने कोठी गांव में पिंडर नदी पर पुल बनाने की मांग की है। जौला की प्रधान मुन्नी देवी ने कहा कि पिंडर नदी के कटाव के कारण करीब दो किमी सड़क भू-धंसाव की जद में है। यहां सड़क पर दलदल जैसी स्थिति हो गई है। स्थिति यह है कि सड़क से ढाई माह भी आवाजाही बंद है। ग्रामीणों ने कहा कि निरीक्षण में भू-वैज्ञानिकों ने भी इसे भू-धंसाव क्षेत्र माना है। कहा कि कोठी गांव के नीचे पिंडर नदी पर चिड़िंगा में पुल बनने से जहां आठ गांवों को यातायात की सुविधा मिलेगी वहीं पांच किमी की दूरी भी कम हो जाएगी। ग्रामीण हीरा सिंह, मनोज कुमार, सुरेंद्र सिंह, हरीश मिश्रा, नीरज देवराड़ी ने लोनिवि से यहां जल्द पुल निर्माण की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें