फोटो
नंदानगर। नंदानगर क्षेत्र की विभिन्न ग्रामीण सड़कें बरसात के बाद झाड़ियों से घिर गई हैं। इससे वाहन चालकों और पैदल आवाजाही करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नंदानगर-बंगाली, भेटी, सुतोल, कुरुड़, सुंग, घूनी, लुणतरा, माणखी, सेरा मोख और कांडई-पगना सड़क पर दोनों तरफ झाड़ियां उगी हुई हैं। झाड़ियों के चलते भालू सहित अन्य जंगली जानवरों के हमले का खतरा भी बना हुआ है। बांजबगड़ निवासी बचन सिंह, बंगाली निवासी अवतार सिंह और भेंटी गांव निवासी कमल सिंह का कहना है कि पहले लोनिवि की लेबर सड़कों के किनारे झाड़ियों की सफाई करती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। उन्होंने लोनिवि से ग्रामीण सड़कों पर झाड़ी कटान कर आवाजाही सुगम बनाने की मांग की है। संवाद