फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, वाम दलों का प्रदर्शन

Wed, 30 Sep 2026 04:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के लिए वाम दलों के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता बनाए रखने की मांग की। वाम दलों के नेताओं ने कहा कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों के बीच उठ रहे सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफा देने की मांग की। प्रदर्शन में सीपीएम के जिलामंत्री मदन मिश्रा, सीपीआई के जिला मंत्री भरत सिंह कुंवर, महेशानंद जोशी, पूरण सिंह बुटोला, ज्ञानेंद्र खंतवाल, मीना बिष्ट, अमित कुमार, गीता बिष्ट, संगीता देवी, प्रियंका ढौंडियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें