फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की नियुक्ति की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज घेस एक प्रवक्ता के भरोसे संचालित हो रहा है। जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा मंत्री को भेजे ज्ञापन में विद्यालय मेें रिक्त पदों में शिक्षकों को तैनात करने की मांग की है। 2016 में हाईस्कूल घेस का उच्चीकरण किया गया था लेकिन उच्चीकरण के कई साल बाद भी सभी विषयों के शिक्षक नहीं भेजे गए। इस विद्यालय में घेस, हिमनी, बलाण व पिनाऊ गांव के विद्यार्थी पढ़ते हैं। घेस के बीडीसी मेंबर रेखा घेसवाल व पूर्व सरपंच कुंदन भंडारी ने ब्लॉक प्रमुख दर्शन दानू के माध्यम से शिक्षा मंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि राइंका घेस में कार्यरत एलटी हिंदी व हिंदी प्रवक्ता के शिक्षक का अटल उत्कृष्ट विद्यालय में स्थानांतरण कर दिया गया। इंटर की कक्षाएं एक प्रवक्ता के भरोसे चल रही हैं। उन्होंने शिक्षा मंत्री से संस्कृत विषय का पद सृजित करने और सभी स्वीकृत पदों में शिक्षकों की तैनाती करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें