फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नाखोली में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़। नाखोली के ग्रामीणों ने बीईओ को ज्ञापन देकर गांव के जूनियर हाईस्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग उठाई। स्कूल में वर्तमान में 20 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन पूरा पठन पाठन कार्य एक शिक्षिका के भरोसे संचालित हो रहा है। जिससे पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। प्रधान श्याम सिंह आदि ने ज्ञापन में कहा है कि विद्यालय में अंग्रेजी, विज्ञान और गणित जैसे महत्वपूर्ण विषयों में शिक्षक नहीं होने के कारण उनके नौनिहालों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। कहा, विद्यालय में तैनात एक शिक्षक स्वास्थ्य लाभ की छुट्टी पर हैं और मात्र एक शिक्षिका विद्यालय में मौजूद हैं। जिस कारण विद्यालय में पठन-पाठन की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। बीईओ खुशहाल सिंह ने कहा कि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें