फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गौचर हवाई पट्टी से भूमिगत रास्ता देने की मांग

Wed, 15 Jul 2026 05:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गौचर। काश्तकारों ने हवाई पट्टी से अपने खेतों तक आवागमन के लिए भूमिगत रास्ता दिए जाने की मांग फिर उठाई। किसानों और सभासद विनोद कनवासी ने बताया कि हवाई पट्टी की चहारदीवारी से उनका पुश्तैनी रास्ता बंद हो गया है। प्रशासन को कई बार ज्ञापन दिए गए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पनाई सेरा के खेतों में जाने का रास्ता बंद है। इससे बंदखंड और भट्टनगर जैसे गांवों के किसानों को करीब दो किलोमीटर घूमकर खेतों तक पहुंचना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि रोपाई के कार्य में यह परेशानी और बढ़ गई है। वहीं कांग्रेस नगर अध्यक्ष जगदीश कनवासी और व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल सहित कई अन्य लोगों ने भी इस पर नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी बैठक कर प्रशासन से भूमिगत वैकल्पिक मार्ग की मांग कर चुके हैं। काश्तकारों ने अब शीघ्र बैठक कर आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें