देवाल। ग्राम प्रधान नीता देवी ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हिमनी में स्थायी शिक्षक की तैनाती की मांग की है। उन्होंने उप शिक्षाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में बताया कि 22 छात्रों वाले इस विद्यालय में केवल एक ही स्थायी शिक्षक है। विभाग ने प्राथमिक विद्यालय बलाण से एक शिक्षक की अस्थायी व्यवस्था की है। ग्राम प्रधान ने इस अस्थायी शिक्षक को स्थायी रूप से तैनात करने की मांग की। इस संबंध में प्रभारी खंड शिक्षाधिकारी योगेंद्र सेमवाल ने बताया कि हिमनी विद्यालय में एक स्थायी शिक्षक है। प्राथमिक विद्यालय बलाण से एक शिक्षक को अगले आदेश तक के लिए भेजा गया है। सेमवाल ने आश्वासन दिया कि शीघ्र स्थायी शिक्षक की तैनाती की जाएगी। संवाद