पांच साल बाद देहरादून से देवाल तक परिवहन निगम की बस सेवा शुरू हो गई है। प्रमुख दर्शन दानू, पिंडारी संघर्ष समिति अध्यक्ष युवराज सिंह बसेड़ा, पान सिंह व रमेश गड़िया ने कहा कि देवाल, थराली और नारायणबगड़ से रोजाना करीब 25 टैक्सियां देहरादून के लिए चलती हैं लेकिन देवाल से देहरादून तक टैक्सी का किराया 600 रुपये है। पांच साल पहले देहरादून से देवाल के लिए रोडवेज बस चलती थी, जो कुछ समय बाद बंद हो गई। दो साल पहले सीएम त्रिवेंद्र रावत ने फिर से बस सेवा शुरू कराने की घोषणा की थी। अब परिवहन मंत्री के आदेश के बाद देहरादून-देवाल बस सेवा शुरू होने से लोगों को फायदा होगा।