फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सहायक कृषि अधिकारी पद को राजपत्रित घोषित करें

Wed, 07 Oct 2026 04:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ जनपद चमोली ने कार्मिकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान की मांग के लिए शासन को ज्ञापन भेजा। संघ ने सहायक कृषि अधिकारी वर्ग तीन के पदों का उच्चीकरण करने और सहायक कृषि अधिकारी वर्ग एक के पद को राजपत्रित घोषित करने की मांग की। इसके अलावा एग्रीटेक और अन्य ऑनलाइन कार्यों के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने तथा पदोन्नति में शिथिलीकरण का लाभ देने की मांग भी उठाई गई। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि विभागीय कार्मिकों की समस्याओं के समाधान को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही है। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर अब संघ आंदोलन करेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें