फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: धूप खिली तो धूल बना मलबा, मायापुर बाजार में उड़ रहे गुबार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संयुक्त मजिस्ट्रेट डॉ. दीपक सैनी ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, प्रभावितों को हर संभव मदद का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
पीपलकोटी। संयुक्त मजिस्ट्रेट डॉ. दीपक सैनी और चमोली तहसील की टीम ने पीपलकोटी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया है। व्यवसायियों ने कहा कि अब धूप खिलने से मलबा धूल बनकर उड़ रहा है, जिससे दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
बंड विकास संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने पीपलकोटी नगर पंचायत परिसर, मायापुर, गडोरा, कौड़िया, अमरपुर, सल्ला, रैतोली क्षेत्र का भ्रमण किया। मायापुर में बच्चीराम गैरोला, प्रभाकर भट्ट, पुष्कर पंवार आदि के घरों में भारी मलबा घुसा हुआ है। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक को वाहन लगाकर शीघ्र प्रभावित घरों से मलबा हटाने के लिए तुरंत एप्रोच रोड बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

किरूली रोड पर फंसे स्थानीय लोगों के वाहनों को निकालने के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्माण के लिए कहा गया। बंड संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती ने कहा कि मायापुर, गडोरा और पीपलकोटी में मलबा अब धूप खिलने से धूल में तब्दील हो गया है। लोगों को धूल से भी परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में पानी का छिड़काव करने के लिए कहा।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बंडवाल, जिला पंचायत सदस्य दीपा राणा, अधिशासी अधिकारी बीना नेगी, बंड संगठन के पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, हरीश पुरोहित, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आदर्श पंत, कानूनगो दलबीर चौहान, राजस्व उपनिरीक्षक एमएस नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें