नगर के इंदिरा मार्केट में मंगलवार को भारी बारिश से नाला उफान पर आ गया, जिससे वहां स्थित दुकानों में नाले का गंदा पानी भर गया। कई दुकानदारों को लाखों का नुकसान हुआ। दोपहर बाद जिले में भारी बारिश हुई। इंदिरा मार्केट में सार्वजनिक नाले के बंद होने से गंदा पानी दुकानों की ओर आ गया, जिससे तरुण रावत, रवि झिंक्वाण, रावत इलेक्ट्रानिक और अमन की दुकानों में मलबा घुस गया। तरुण रावत की दुकान में मलबा और पानी घुसने से चावल, आटा व अन्य खाद्य सामग्री खराब हो गई। व्यवसायी बुद्धि प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि नगर में सड़कों के किनारे और आम नाले मलबे से भरे हैं, जिससे बारिश होने पर गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है।