फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनसर घाटी में घरों और गोशाला में घुसा मलबा

विज्ञापन
गैरसैंण के बछुवाबाण तल्ला गांव में मलवे से दबे धान के खेत। - फोटो : KARNPRYAG
विज्ञापन
मूसलाधार बारिश के कारण खनसर घाटी के बछुवाबांण तल्ला में काश्तकारों के खेतों में मलबा भर गया। मोहन बिष्ट, महेंद्र सिंह, सैन सिंह, मेहरबान सिंह ने कहा कि बारिश से खेतों के पास वाले नालों से पानी का बहाव खेतों की ओर हो जाने पर रिवाड़ तोक में धान की फसल बर्बाद हो गई है। पत्थरकटा में नंदन सिंह, खिलाफ सिंह, जवाहर सिंह के मकानों के पुश्ते ढहने से उनके मकान खतरे की जद में आ गए हैं। जलचोरा मल्ला में कुुुंवर सिंह की गोशाला में मलबा घुस गया। हालांकि समय रहते मवेशी निकाल लिए गए। कलचुंडा के प्रधान पान सिंह, जिपसं अवतार पुंडीर, सारिंग गांव की प्रधान उषा देवी, केशर बिष्ट, दिनेश नेगी ने प्रशासन से क्षति का जायजा लेने और बारिश से सुरक्षा के उपाय करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें