फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊखीमठ की कोरोना संदिग्ध महिला की मौत, चमोली में 70 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर/नई टिहरी। चमोली जिले में सोमवार को 70 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। सबसे ज्यादा मामले जोशीमठ के माधव आश्रम से सामने आए। यहां 35 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इसके अलावा दशोली से 9, गोपेश्वर नगर क्षेत्र से 7, कर्णप्रयाग तथा नारायणबगड से 5-5, घाट व एचसीसी पीपलकोटी से 3-3, पोखरी से 2 तथा थराली से 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों का इलाज शुरू कर दिया है। जिले में अब तक 1549 लोग संक्रमित हुए हैं। हालांकि इसमें से 1247 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

उधर, टिहरी जिले में टिहरी जिले में सोमवार को 22 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, जिससे जिले में अब 115 एक्टिव केस रह गए हैं। सोमवार को सबसे अधिक 17 कोरोना संक्रमित नरेंद्रनगर ब्लॉक क्षेत्र में मिले हैं, जबकि चंबा में दो और भिलंगना, जौनपुर और कीर्तिनगर क्षेत्र में एक-एक व्यक्ति मिले हैं।
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में रविवार को ऊखीमठ की कोरोना संदिग्ध महिला की मौत हो गई। महिला रेपिट टेस्ट में निगेटिव आई थी, जबकि उसकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट अभी आई नहीं है।
विज्ञापन

कॉलेज के पीआरओ अरुण बडोनी ने बताया कि रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ बाजार से 17 अक्तूबर की महिला को बेस अस्पताल श्रीनगर लाया गया। रेपिड टेस्ट में महिला निगेटिव निकली। लक्षणों को देखते हुए उसे कोरोना संदिग्ध वार्ड में भर्ती करा दिया गया। रविवार को महिला ने दम तोड़ दिया। महिला को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
वहीं, सोमवार को क्षेत्र में 15 कोरोना संक्रमित मिले। सिटी रिस्पांस टीम प्रभारी बलवंत सिंह चौहान ने बताया कि 6 लोग आरटीपीसीआर और 2 लोग रेपिड टेस्ट मेें पॉजिटिव आए। कोठड़, डुंगरीपंथ, बदरीनाथ राजमार्ग, श्रीकोट व भक्तियाना के संक्रमित लोग पाए गए। वहीं मेडिकल कॉलेज के पीआरओ ने बताया कि रविवार को बेस अस्पताल में 21 मरीजों का रेपिड टेस्ट किया गया। इनमें 7 मरीज पॉजिटिव आए।
सीआरटी टीम ने लिए 787 कोरोना सैंपल
पौड़ी। डीएम के आदेश पर सीआरटी टीम 12 अक्तूबर से व्यापारियों के कोरोना सैंपल ले रही है। नोडल अधिकारी/तहसीलदार पौड़ी हरिमोहन खंडूड़ी ने बताया कि रामलीला मैदान, अपर बाजार, एजेंसी चौक, माल रोड, लोअर बाजार, बस अड्डे, श्रीनगर रोड में व्यापारियों के कोरोना लिए जा रहे हैं। बताया कि टीम ने अपर कृषि निदेशालय में अपर निदेशक डा. परमाराम, लेखाधिकारी एलपी कोठियाल, बीएसए बाल गौरव सिंह बिष्ट, पलायन आयोजन के शोध अधिकारी डा. गजपाल चंदानी सहित 50 अधिकारी-कर्मचारियों के कोरोना सैंपल लिए गए। खंडूड़ी ने बताया कि अभी तक 787 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए हैं। टीम में धर्म सिंह, डा.पंकज जुयाल, निखिलेश रावत, प्रदीप कंडारी, रवि गर्ग, प्रशांत विलियम, अर्जुन नेगी, अरविंद मणि, विजय प्रकाश, सुबोध खुगशाल शामिल हैं।
जिला पूर्ति विभाग के 12 कर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव
रुद्रप्रयाग। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पूर्ति विभाग के 12 कर्मचारियों के सैंपल लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिला पूर्ति अधिकारी वचन सिंह रावत ने बताया कि डीएम के आदेश पर कोरोना से बचाव के लिए विभागीय स्तर पर कार्ययोजना तैयार की गई है। इनमें ग्रेन डीलर को जरूरी दिशा-निर्देश की लिस्ट भेजी जा रही है।
फोटो-
अधिवक्ताओं का किया स्वास्थ्य परीक्षण
गोपेश्वर। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए संजीवनी हेल्थ केयर सेंटर की ओर से जिला बार संघ से जुड़े सदस्यों व वरिष्ठ अधिवक्ताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। डा. सुनील, डा. आनंद दोषी और डा. रिंकी रावत ने उन्हें कोरोना से बचाव और रोकथाम के बारे में बताया। इस मौके पर संयोजक भागवत रतूड़ी, बार संघ के अध्यक्ष भरत सिंह रावत, वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश पुजारी, सतीश सेमवाल, कुलदीप बर्त्वाल, सुरेंद्र भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें