फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: देवाल के खेता मानमती गांव निवासी का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। विकास खंड के खेता मानमती गांव से तीन किलोमीटर की दूरी पर ग्रामीणों ने एक शव देखा। इसकी सूचना ग्रामीणों ने थाना थराली पुलिस को दी। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत मयफोर्स घटना स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से शव को खाई से बाहर निकाला। शव की शिनाख्त कुशल राम 40 वर्ष पुत्र भगवान राम, ग्राम-खेता मानमती के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि 5 जुलाई को कुशल राम पत्थर निकालने के लिए गया था, जो देर शाम तक घर नहीं लौटा। उसने बाद परिजनों व ग्रामीणों ने काफी ढूंढ खोज की लेकिन पता नहीं चल पाया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें