फोटो
कर्णप्रयाग। बुधवार को अलकनंदा नदी में चट्टान के बीच एक शव अटका दिखाई दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीम ने बड़ी मुश्किल से शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर भेजा। एएसआई अनिरुद्ध व्यास ने बताया कि शव की शिनाख्त शमशेर सिंह ग्राम खाल के रूप में हुई है। वह 17 जनवरी को कालेश्वर से अलकनंदा नदी में बह गया था। संवाद