फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका की गोशाला को खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दिनों आई भारी बारिश के कारण नगर पालिका की ओर से बनाई गई गोशाला भूस्खलन की जद में आ गई है। लोगों ने जल्द गोशाला की सुरक्षा करने की मांग की। बीरेंद्र कुमार, गोवर्धन डिमरी, दीपक, दिनेश गिरी ने कहा कि नगर पालिका ने कर्णप्रयाग में नैनीसैंण रोड के ऊपरी भाग में कुछ समय पहले गोशाला बनवाई थी लेकिन बारिश से गोशाला के नीचे भू-कटाव हो रहा है और गोशाला को खतरा बना है। पालिका के अधिशासी अधिकारी अंकित राणा ने कहा कि भूस्खलन रोकने के लिए ठेकेदार को बता दिया गया है। गोशाला के सुरक्षात्मक इंतजाम के बाद ही ठेकेदार का पेमेंट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें