फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: हाईवे पर क्रश बैरियर नहीं होने से खतरा

Tue, 02 Dec 2025 06:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ज्योतिर्मठ के समीप क्रश बैरियर नहीं है जिससे हाईवे पर आवाजाही खतरनाक बनी हुई है। ऐसे में यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ नगर से पहले ट्रंचिंग ग्राउंड के पास हाईवे पर पिछले साल भूस्खलन हुआ था। बोल्डर गिरने से हाईवे क्षतिग्रस्त हो गया था। अब बीआरओ की कार्यदायी संस्था ने यहां पर हाईवे का सुधारीकरण कार्य कर लिया है। पक्के पुश्ते लगाए गए हैं लेकिन सड़क किनारे क्रश बैरियर नहीं लगाया है। यहां स्थान इतना खतरनाक है कि हाईवे के नीचे की ढलान सीधे अलकनंदा नदी में पहुंचती है। इस मामले में एसडीएम ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ का कहना है कि कार्यदायी संस्था को यहां पर क्रैश बैरियर लगाने के लिए कहा जाएगा, ताकि हाईवे पर किसी तरह की असुरक्षा न रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें