आदिबदरी। रामलीला मैदान में आयोजित स्व. नारायण सिंह नेगी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में डांडा मज्याड़ी की टीम ने रोमांचक मुकाबले में किमोली की टीम को हराया। बृहस्पतिवार को आयोजित क्रिकेट मैच में किमोली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। किमोली की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 119 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए डांडा मज्याड़ी की टीम ने छह विकेट पर आसानी से 120 रन बनाकर जीत दर्ज की। डांडा मज्याड़ी टीम के बल्लेबाज सुखदेव को 51 रन की धुआंधार पारी खेलने पर मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। इस मौके पर नंदा सिंह नेगी, प्रियांशु नेगी, मोहन नेगी और ललित खंडूड़ी आदि मौजूद थे। संवाद