फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: डांडा मज्याडी ने सारकोट को 50 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
आदिबदरी। रामलीला मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में डांडा मज्याड़ी ने सारकोट की टीम को 50 रन से हराया। प्रतियोगिता का उद्घाटन गैरसैंण के कनिष्ठ उपप्रमुख हिमेंद्र कुंवर ने किया। उद्घाटन मैच में डांडा मज्याड़ी की टीम ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 15 ओवरों में 101 रन बनाए। बाद में सारकोट की टीम जब बल्लेबाजी करने उतरी तो वह 11 ओवरों में मात्र 51 रन ही बना पाई। विजयी टीम के सबसे अधिक 37 रन बनाने वाले महेंद्र मैन आफ द मैच रहे। मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष यशवंत भंडारी, विजय कुंवर, मुरारी नेगी, नवीन बहुगुणा, नवीन खंडूड़ी, ब्रिजेश कुंवर, विजय चमोला, जयदीप शाह, बलवंत भंडारी, जगदीश बहुगुणा, विक्रम कुंवर थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें