कर्णप्रयाग संगम- बारिश से मटमैला हुआ अलकनंदा और पिंडर नदियों का पानी।
- फोटो : KARNPRYAG
शनिवार रात को बारिश आने से जहां अलकनंदा और पिंडर नदियों का जल स्तर बढ़ गया है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में गेहूं, मसूर की फसल, संतरा और आम के फलों को नुकसान हुआ है।
गैरसैंण में खनसर घाटी के गांवों में भारी ओलावृष्टि, आंधी व बारिश से गेहूं, जौ, मसूर की तैयार खड़ी फसलों सहित आम, संतरा, आड़ू के फल व साग सब्जी को भारी नुकसान पहुंचा है। जिपंस अवतार पुंडीर, नारायण बिष्ट, चंद्र सिंह, केशर बिष्ट, हरेंद्र कंडारी व संजय रावत ने बताया कि कुशरानी, कंडारीखोड़ का इलाका सर्वाधिक प्रभावित हुआ है। काश्तकारों ने एसडीएम से क्षेत्र में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का आकलन करने और मुआवजा देने की मांग उठाई है। नारायणबगड़, थराली, ग्वालदम व तलवाड़ी आदि क्षेत्रों में भी बारिश से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। ग्रामीण राम सिंह, सुरेंद्र, बीरेंद्र, महेंद्र, जयबीर व महेश आदि ने कहा कि बारिश और ओलावृष्टि ने उनकी मेहनत बरबाद कर दी।
ैरसैंण के खनसर घाटी में हुई ओलावृष्टि से फसलों को हुआ नुकसान।- फोटो : KARNPRYAG