फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर में जमा राशि में अनियमितता

Mon, 21 Mar 2016 09:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड घाट के ग्रामीण डाकघर मौख में खाते धारकों की बचत पासबुक में लाखों रुपये की अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है। ग्राहकों की शिकायत पर प्रधान डाकघर के डाक अधीक्षक डीएस परमार ने मामले में प्रथम दृष्टया शाखा डाकपाल को दोषी पाते हुए जांच डाक इंस्पेक्टर धीरज रावत को सौंप दी है।
विज्ञापन


डाक अधीक्षक को खाते धारक की ओर से दिखाई एक पासबुक भी फर्जी निकली। इस पर डाक अधीक्षक ने लाखों की हेरफेर का अंदेशा जताया है। ग्रामीण डाकघर मौख से मौख मल्ला, कुंडी और धुर्मी गांव के खातेधारक जुड़े हैं।

मौख गांव निवासी जसपाल सिंह का कहना है कि उन्होंने अपने पुत्रों की ओर से मौख डाकघर में अलग-अलग खातों में करीब डेढ़ लाख जमा कराए थे, लेकिन बचत पास बुकों में पूरी राशि नहीं दर्शाई गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने पुत्र विक्रम सिंह के खाते में एक लाख सत्तर हजार जमा किए थे, लेकिन वर्तमान में इस खाते में मात्र एक लाख रुपये जमा हैं। इधर, डाक अधीक्षक डीएस परमार का कहना है कि खातेधारकों की ओर से उन्हें वित्तीय अनियमितता की शिकायत मिली है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

गबन के आरोप में दो साल में पांच पोस्ट मास्टर हुए बर्खास्त
प्रधान डाकघर गोपेश्वर से चमोली और रुद्रप्रयाग जनपदों के 346 डाकघर जुड़े हैं। पिछले दो वर्षों में वित्तीय अनियमितता में पांच पोस्ट मास्टर बर्खास्त हो चुके हैं। डाक अधीक्षक डीएस परमार ने बताया कि ग्रामीण डाकघर क्यूड़ी (रुद्रप्रयाग) में 1,92, 891रुपये के गबन के आरोप में पोस्टमास्टर को बर्खास्त किया गया, जबकि खातेधारकों की राशि उन्हें लौटा दी गई है।

ग्रामीण डाकघर बैनोली (चमोली) में भी 1,37,153 रुपये के गबन में पोस्ट मास्टर को बर्खास्त किया गया। ग्रामीण डाकघर सोनला (चमोली), डाकघर गबनी (रुद्रप्रयाग) और डाकघर हरिशंकर (चमोली) में भी गबन का आरोप सिद्ध होने पर वहां के पोस्ट मास्टर भी बर्खास्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें