फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसक्वाली गांव तक सड़क के लिए पेड़ों का कटान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील कर्णप्रयाग के बसक्वाली गांव के लोगों की वर्षों पुरानी सड़क की मांग पूरी होने वाली है। पीएमजीएसवाई कार्यदायी संस्था ने मठोली-बसक्वाली-केदारूखाल सड़क निर्माण के लिए वन विभाग से स्वीकृति लेकर पेड़ों का कटान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पांच साल पहले बसक्वाली गांव के लिए चार किलोमीटर सड़क स्वीकृति हुई, लेकिन समरेखण, वन अधिनियम व सर्वेक्षण में देरी होने से मठोली-बसक्वाली-केदारूखाल मार्ग का निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा था। ऐसे में उन्हें मीलों पैदल चलकर सिरोली अथवा केदारूखाल पहुंचना पड़ता था। अब वन विभाग की अनुमति मिलने के बाद पीएमजीएसवाई ने सड़क मार्ग पर पड़ने वाले पेड़ों का कटान शुरू कर दिया है। पीएमजीएसवाई के अवर अभियंता हुकम सिंह ने कहा कि योजना के अंतर्गत स्वीकृत मार्ग का निर्माण शुरू हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें