फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: अखोड़ी गदेरे पर होगा पुलिया निर्माण, आपदा मद से मिले 41 लाख

Mon, 06 Jan 2025 10:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


देवाल। कुलिंग-दीदना गांव के अखोड़ी गदेरे पर बनी पुलिया करीब छह साल पहले आपदा में बह गई थी। अब इस पुलिया के निर्माण के लिए दैवी आपदा मद के अंतर्गत 41 लाख स्वीकृत हुए हैं। वहीं पुलिया निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग की ओर से टेंडर आमंत्रित कर दिए गए हैं। पुलिया निर्माण के बाद यहां ग्रामीणों को आवाजाही की दिक्कतें दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन


कुलिंग गांव में भू-धंसाव के कारण सरकार ने यहां के आपदा प्रभावितों को दीदना तोक में विस्थापित किया लेकिन यहां सड़क, स्कूल की सुविधा नहीं दी। निवर्तमान प्रधान हुकुम सिंह ने बताया कि यहां के स्कूल के बच्चे छह किमी पैदल चलकर कुलिंग जाते हैं। कुलिंग दीदना के बीच अखोड़ी गदेरे पर जिला पंचायत की ओर से सीसी पुलिया बनाई गई थी जो 2018 की आपदा में बह गई। तब से दीदना गांव के ग्रामीण व स्कूल के बच्चे बरसात में जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। तीन नवंबर को अमर उजाला ने ‘छह साल से नहीं बनी अखोड़ी गदेरे की पुलिया’ खबर प्रकाशित की थी। जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने इसका संज्ञान लिया और सिंचाई विभाग से पुलिया का इस्टीमेट तैयार कर आपदा मद से इसकी स्वीकृति दी। सिंचाई विभाग की ओर से पुलिया निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित किया गया है। सिंचाई विभाग के ईई पुरुषोत्तम ने बताया कि दैवी आपदा मद से इसकी स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें