हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर तहसील मुख्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने जलकलश यात्रा निकाली। मुख्य अतिथि साध्वी विचित्र रचना ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
नव वर्ष प्रतिपदा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में संस्कृति विभाग की ओर से पहुंचे परम संस्था के कलाकारों योगंबर पॉली, मधु बेलवाल और रेनू डोभाल ने घास काटि घसीलो......, बिजी जावा, बिजी जावा कैलाशु मां भोलेनाथ....., सहित अन्य लोकगीत और नृत्य पेश कर दर्शकों की वाहवाही लूटी।
कार्यक्रम में समिति के संरक्षक जनार्दन चमोली, नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष गैरोला, सरदार संत सिंह, समिति की अध्यक्ष दिक्केश्वरी नौटियाल, उपाध्यक्ष कमला नेगी, मुरलीधर चंदोला, जितेंद्र कुमार, राकेश मैठाणी आदि मौजूद थे। ब्यूरो