फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कच्ची शराब बनाने पर एक महिला को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। थाना गोपेश्वर की टीम ने सैंटूड़ा गांव में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान एक महिला को दस लीटर कच्ची शराब और 650 लीटर लाहन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया। थानाध्यक्ष दीपक रावत ने बताया कि कच्ची शराब बनाते हुए रुकमा देवी पत्नी आनंद, निवासी सैंटूड़ा, चमोली को दस लीटर कच्ची शराब, लाहन के साथ गिरफ्तार किया गया है। महिला के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें