फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने गले में फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। नगर क्षेत्र के पाडुली गांव में एक युवक ने अपने घर की छत पर लगे पंखे से रस्सी के सहारे लटककर आत्महत्या कर ली। गोपेश्वर के प्रभारी थानाध्यक्ष कुलदीप ने बताया कि मंगलवार को पाडुली गांव के ग्रामीणों ने संजय (26) पुत्र स्व. हुकम सिंह के आत्महत्या करने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि संजय सोमवार रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। मंगलवार को संजय की मां खेतों में घास के लिए चली गईं। सुबह आठ बजे तक संजय के कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजन दरवाजा तोड़कर कमरे में गए तो वहां संजय को पंखे पर रस्सी के सहारे लटका देखकर भौचक्के रह गए। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें