फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिम्मर गांव में आयोजित रामलीला मंचन के दूसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
holi - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। डिम्मर गांव में रामलीला मंचन के दूसरे दिन ताड़िका और मारीच-सुबाहु के वध का मंचन किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार रात को रामलीला में महर्षि विश्वामित्र राजा दशरथ के दरबार में आते हैं और असुरों से उनके यज्ञ की रक्षा करने के लिए श्रीराम और लक्ष्मण को अपने साथ आश्रम ले जाने के लिए कहते हैं। राजा दशरथ राम और लक्ष्मण को महर्षि के साथ भेज देते हैं। महर्षि विश्वामित्र अपने आश्रम में यज्ञ करते हैं तो ताड़िका और मारीच-सुबाहु महर्षि के यज्ञ को विध्वंस करने के लिए आते हैं। श्रीराम उनका वध कर देते हैं। इसके बाद महर्षि विश्वामित्र के साथ श्रीराम और लक्ष्मण जनकपुरी में जाते हैं। यहां महाराजा जनक महर्षि से राम और लक्ष्मण के बारे में जानकारी लेते हैं। इस इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष प्रभुकांत डिमरी, महामत्री रविंद्र खंडूड़ी, कोषाध्यक्ष मुकेश डिमरी, श्री बदरीनाथ डिम्मर-उमट्टा पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, शासकीय अधिवक्ता अशोक डिमरी, सुरेश डिमरी और सत्य प्रसाद खंडूड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें