फोटो
गोपेश्वर। सुनाली खेल मैदान में बलिदानी सुरेंद्र सिंह की स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गया है। उद्घाटन मैच क्रिकेट क्लब जेटी इलेवन और कोठली इलेवन के बीच खेला गया।उद्योगपति सुधीर रावत ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर ऐसे खेल होने चाहिए। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को अपने खेल का प्रदर्शन करने का मौका मिलता है। उन्होंने आयोजन समिति के खिलाड़ियों को क्रिकेट सामग्री भी भेंट की। टूर्नामेंट में जिले की 15 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इस मौके पर तेजवीर कंडेरी, सतेंद्र बिष्ट, रोशन बिष्ट, पुष्कर नेगी और मुकेश आदि मौजूद रहे। संवाद