फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरगटी गांव की क्रिकेट क्लब ए टीम बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक के झिंझोणी गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में मरगटी गांव की क्रिकेट ए टीम विजेता ओर सी टीम उप विजेता रही।
विज्ञापन

क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में मरगटी गांव के क्रिकेट क्लब ए टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में पांच विकेट पर 130 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने के लिए मरगटी गांव के क्रिकेट क्लब सी टीम नौ ओवरों में मात्र 40 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत और ब्लॉक प्रमुख यशपाल सिंह नेगी ने विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर कनिष्ठ उप प्रमुख देवेंद्र सिंह नेगी, मंजीत कठैत, मनोज सिंह, कुलदीप नेगी, नरेंद्र सिंह, सुरेंद्र धनेत्रा, त्रिलोक सिंह और योगबंर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें