फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: जेपी कॉलोनी में आईं दरारें, पुश्ता ढहा, पहाड़ी के पीछे हुआ पानी का रिसाव

विज्ञापन
जोशीमठ में जेपी कॉलोनी के पीछे दीवाल पर अचानक शुरु हुआ पानी का रिसाव। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में भू-धंसाव का दायरा सोमवार रात को अचानक बढ़ गया। मारवाड़ी वार्ड में स्थित जेपी कंपनी की आवासी कॉलोनी के कई मकानों में दरारें आ गईं और पुश्ता छह गया। कॉलोनी के पीछे पहाड़ी से रात को ही अचानक मटमैले पानी का रिसाव भी शुरू हो गया। यह सब देख लोग अलर्ट हो गए और रतजगा करने लगे। कुछ देर बाद स्थिति सामान्य होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

भू-धंसाव तेजी से पूरे जोशीमठ नगर को चपेट में लेता जा रहा है। सोमवार रात को जेपी कंपनी की आवासी कॉलोनी में अचानक दरार आनी शुरू हो गई। दरार आने से कॉलोनी का एक पुश्ता भी ढह गया। मारवाड़ी वार्ड के सभासद प्रदीप भट्ट ने बताया कि जेपी कॉलोनी में रात को अचानक दरार आने से लोगों में डर का माहौल है। लोग रातभर सो नहीं पाए। यहां पुश्ता ढहने के साथ ही बदरीनाथ हाईवे पर भी मोटी दरारें आ गई हैं। कॉलोनी के पिछले हिस्से में पहाड़ी से पानी का रिसाव शुरू हो गया है। पानी मटमैला आ रहा है जिससे वह सीवर या नाली का नहीं लग रहा है। जमीन से ही पानी का रिसाव हो रहा है। वहीं तहसीलदार रवि शाह ने बताया कि जेपी कंपनी में दरार आने और पानी के रिसाव की सूचना मिली है। मौके पर टीम को भेजकर निरीक्षण किया गया।
तहसील भवनों और ज्योतेश्वर महादेव मंदिर में भी आईं दरारें
- भू-धंसाव से सोमवार रात को कई वार्ड में दरारें आई हैं। वहीं तहसील के आवासीय भवनों में भी हल्की दरारें दिखने लगी हैं। इसने प्रशासन की चिंता को और बढ़ा दिया है। वहीं नगर क्षेत्र में ज्योतेश्वर महादेव का मंदिर है। यहां पर आदि गुरु शंकराचार्य ने तपस्या कर ज्योति ज्ञान की प्राप्ति की थी। भू-धंसाव से ज्योतेश्वर मंदिर और मंदिर परिसर में दरारें आ गई हैं। मंदिर के पुजारी महिमा नंद उनियाल ने बताया कि कुछ दिन पहले मंदिर में हल्की दरारें थीं लेकिन वह मंगलवार रात से बढ़ने लगी हैं। इससे मंदिर को खतरा बना है।
विज्ञापन

------------
तिरछे हुए होटलों की दिवारों से आई चटकने की आवाज
डरे, सहमे लोग घर छोड़कर निकले बाहर, आग जलाकर काटी सारी रात
संवाद न्यूज एजेंसी
जोशीमठ। सिंहधार वार्ड में बहुमंजिला होटल माउंट व्यू और मलारी इन जमीन धंसने से तिरछे हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोमवार रात करीब 10 बजे होटल कर दीवारों से चटकने की आवाज आनी शुरू हो गई जिससे इन होटलों के पीछे रहने वाले पांच परिवारों के लोग दहशत में आ गए। सभी परिवार के लोग घरों से बाहर आ गए और आग जलाकर रात काटी। प्रभावित मोहन सिंह रावत और रघुनाथ सिंह ने बताया कि होटलों की दीवारों से अचानक रात को चटकने की आवाज आने से सभी लोग भयभीत हो गए। उनका कहना है कि घरों में आई दरारों से ज्यादा उन्हें इन होटलों से खतरा बना हुआ है। तहसीलदार रवि शाह ने बताया कि यहां के प्रभावित चार परिवारों को मंगलवार सुबह नगर पालिका के गेस्ट हाउस और एक परिवार को ब्लॉक सभागार में शिफ्ट कर दिया गया है। लोग दुखी मन से अपने घरों का सामान सुरक्षित जगहों पर ले गए।
संघर्ष समिति ने सीएम पर लगाया उपेक्षा का आरोप
गोपेश्वर। जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार ने गोपेश्वर प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि जोशीमठ भू-धंसाव के मसले पर वे सोमवार को मुख्यमंत्री से मिलने के लिए देहरादून गए। क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र भंडारी भी उनके साथ थे। सीएम ने उनको बैठने तक को नहीं कहा और एक मिनट से भी कम समय में आधी अधूरी बात सुनकर मुख्य सचिव से बात करने को कहकर आगे बढ़ गए। कहा कि सीएम ने हमारी बातों को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्रीय जनता के साथ विधायक का भी अपमान है। इस दौरान समिति के संयोजक अतुल सती व प्रवक्ता कमल रतूड़ी भी मौजूद रहे। संवाद
बीकेटीसी उपाध्यक्ष ने की सीएम से मुलाकात
जोशीमठ। भू-धंसाव को लेकर बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। उन्होंने सीएम को नगर की स्थिति से अवगत कराया। साथ ही सीएम से भी जोशीमठ का दौरा करने का अनुरोध किया। इस पर सीएम ने जल्द जोशीमठ आने का आश्वासन दिया। सीएम से मिलने वालों में नरेश आनंद नौटियाल, विनोद कपरवाण और माधो प्रसाद सेमवाल भी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें