फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: विस्फोट के प्रयोग से मकानों में आ रही दरार

विज्ञापन
विज्ञापन
गौचर। रेलवे प्रभावित संघर्ष समिति की गौचर में हुई बैठक में रेलवे निर्माण में लगी कंपनियों द्वारा निर्माण कार्यों में विस्फोटकों के इस्तेमाल से लोगों के मकानों में दरारें आ रही हैं। इसे लेकर समिति ने आक्रोश व्यक्त किया और विस्फोटकों से हुए नुकसान का प्रभावितों को उचित मुआवजा दिये जाने की मांग की गई। संघर्ष समिति के अध्यक्ष गजेंद्र नयाल की अध्यक्षता में कहा गया कि निर्माणदायी कंपनियों ने भारी मात्रा में विस्फोटकों का प्रयोग किये जाने से भू-धंसाव होने और लोगों के मकानों में दरारें आने की समस्या बनी हुई है। यदि मुआवजा नहीं दिया जाता है तो शीघ्र आंदोलन छेड़ने की रूपरेखा तैयार की जाय। बैठक में प्रकाश रौथाण, दलवीर कनवासी, हरीश नयाल, सुरेंद्रलाल, सुनील कुमार व रेलवे प्रभावित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें