फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ओडर गांव की पुलिया पर पड़ीं दरारें, बीच से धंसी

Sun, 26 Jul 2026 05:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
देवाल ब्लॉक के ओडर गांव के गदेरे में दरार आने से झुकी पैदल पुलिया। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पुलिया टूटी को 65 छात्रों के स्कूल का रास्ता हो जाएगा बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। ब्लॉक के ग्राम पंचायत ओडर गांव के सतमोलिया गदेरे में बनी पुरानी आरसीसी पुलिया के बीच दरार पड़ने से पुलिया हल्की सी धंस गई है। स्कूल के बच्चे और ग्रामीण इसी पुलिया से आवाजाही कर रहे हैं। अगर पुलिया टूटी तो करीब 65 छात्रों के स्कूल जाने का रास्ता बंद हो जाएगा साथ ही ग्रामीणों को गंतव्य तक जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र पुलिया निर्माण की मांग की।
ग्राम प्रधान प्रेमा देवी, सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र सिंह ने कहा कि ओडर गांव से प्राथमिक विद्यालय व बोरागाड़ इंटर कॉलेज जाने वाले रतमोलिया गदेरे पर 40 वर्ष पहले बनी आरसीसी पुलिया के बीच में दरार आने से वह धंस गई है। यह कभी भी टूट कर गिर सकती है। इस पुलिया से ओडर गांव के 65 छात्र-छात्राएं स्कूल और ग्रामीण घास लेने के लिए जंगल जाते हैं। पुलिया की स्थिति ठीक नहीं होने से वह खतरे की जद में है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन के तहत पुल का करीब 10 लाख का इस्टीमेट बनाकर जिला मुख्यालय भेजा था लेकिन स्वीकृति नहीं मिली। वहीं बीडीओ जयदीप बैरवाण ने बताया कि पुल के लिए धनराशि स्वीकृति नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो
मखेत गदेरे पर एक साल बाद भी नहीं बनी पुलिया की सुरक्षा दीवार
जखोली। ब्लॉक के ग्राम पंचायत मखेत स्थित गदेरे पर बनी पैदल सीसी पुलिया की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिया की जर्जर स्थिति के कारण क्षेत्रवासियों और स्कूली बच्चों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। बीते वर्ष बारिश के दौरान इस पैदल पुलिया की निचली सुरक्षा दीवार ढह गई थी। तब ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से शीघ्र पुलिया के सुधारीकरण की मांग की थी। घरड़ा की ग्राम प्रधान राजेश्वरी देवी ने बताया कि एक साल बाद भी पुलिया की सुरक्षा दीवार नहीं बनी। अब बारिश से पुलिया की नींव और अधिक खोखली होने लगी है। पुलिया कभी भी टूट सकती है। पुलिया से मखेत, घरड़ा, कोटी, धान्यों और महरगांव के लोग आवाजाही करते हैं। मखेत की प्रधान रेखा बुटोला, सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र सिंह बुटोला, पूर्व प्रधान आषाढ़ सिंह राणा ने बताया कि यदि पुलिया ध्वस्त हुई तो इन सभी गांवों का संपर्क कट जाएगा। वहीं उपजिलाधिकारी भगत सिंह फोनिया ने कहा कि पुलिया के निरीक्षण के लिए की टीम को भेजा जाएगा। यह पुलिया लगभग 30 वर्ष पुरानी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें