प्रदेश में लचर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सीपीआई (एम) से जुड़े कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। गोपेश्वर के साथ ही जोशीमठ, घाट, पोखरी आदि क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में ही हाथों में ‘हर एक बीमार-सरकार जिम्मेदार’, ‘हर एक बेरोजगार-सरकार जिम्मेदार’ जैसे नारे लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार से इस आपदा और महामारी में स्वास्थ्य सेवाओं के व्यापक इंतजाम की मांग की। इस मौके पर सीटू के जिला अध्यक्ष मदन मिश्रा, मनमोहन रौतेला, देवेंद्र खनेड़ा, कल्पेश्वर, भरत रावत, पार्टी जिला मंत्री भूपाल सिंह रावत, जिला संयुक्त सचिव गजेंद्र बिष्ट, शैलेंद्र रावत, किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह रावत, नरेंद्र रावत, कुंवर राम, हिम्मत सिंह, डीवाईएफआई के जिलाध्यक्ष कमलेश गौड़, राजेंद्र नेगी आदि शामिल रहे। संवाद
लचर स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में दिया धरना
नई टिहरी। आयकर नहीं देने वाले सभी परिवारों को प्रतिमाह 7500 रुपए की नकद सहायता देने, अस्पतालों में रिक्त सभी पदों पर नियुक्ति करने, मजदूरों, अतिथि कामगारों और जरूरतमंदों को खाद्य सुरक्षा प्रदान करने के लिए तुरंत राशन किट देेने सहित छह सूत्री मांगों को लेकर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं अपने-अपने घरों के बाहर धरना दिया। कहा कि प्रदेश की लचर स्वास्थ्य सेवाओं के कारण कोरोना संक्रमणकाल में सैकड़ों लोग अकाल मौत के शिकार हो गए हैं। यदि अस्पतालों में आईसीयू बेड, ऑक्सीजन और दवाइयों का अभाव न होता तो कई लोगों की जान को बचाया जा सकता था। सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था के कमजोर ढांचे के कारण गरीब जनता अपने बीमार परिजनों का इलाज नहीं कर पा रही है। सरकार से महामारी के इस दौर में सभी कोरोना संक्रमितों का निशुल्क उपचार कराने की मांग की गई। धरना देने वालों में पार्टी के राज्य कमेटी के सदस्य भगवान सिंह राणा, बिशाल सिंह राणा, अर्जुन रावत, दिल्ला राणा, उर्मिला थपलियाल व श्रीपाल चौहान आदि बैठे रहे। संवाद