गोपेश्वर। देश का प्रथम गांव माणा पिछले छह दिनों से अंधेरे में है। 19 अप्रैल को हुई बर्फबारी के बाद से गांव में बिजली सप्लाई ठप पड़ी है। गांव में कई जगहों पर विद्युत तार टूटे हुए हैं। माणा गांव के भोटिया जनजाति के ग्रामीण शीतकाल में छह माह तक चमोली जनपद के निचले गांवों में निवास करते हैं, जबकि ग्रीष्मकाल में छह माह सीमांत माणा गांव में निवास करते हैं। ग्रामीण माणा गांव में लौटने लगे हैं। लेकिन बिजली सप्लाई ठप होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा ने बताया कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों को बिजली सप्लाई सुचारु करने के लिए कहा गया है, लेकिन अभी तक सप्लाई सुचारु नहीं हो पाई है। संवाद