सोमवार को थराली में कोरोना वैक्सीन की खेप पहुंचने से रुका हुआ टीकाकरण का कार्य फिर से शुरू हो गया है। सीएचसी थराली के प्रभारी डॉ. नवनीत चौधरी ने बताया कि वैक्सीन की डोज अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचा दी गई है। अब टीकाकरण फिर शुरू हो चुका है। जो भी पात्र लोग हैं वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों और उपकेंद्रों पर जाकर टीका लगवा सकते हैं। सीएचसी थराली के अलावा, पीएचसी ग्वालदम, तलवाड़ी, ढाढरबगड़, कुलसारी में कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। संवाद
11 स्वास्थ्य केंद्रों पर 1242 लोगों को लगाया कोरोना का टीका
रुद्रप्रयाग। कोविड-19 वैक्सीनेशन के तहत 11 स्वास्थ्य केंद्रों पर 1242 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। सीएमओ डा. बीके शुक्ला ने बताया कि जिले में अभी तक 32 हजार से अधिक लोगों को कोविड-19 वैक्सीन लगाई जा चुकी है। सोमवार को जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग, सीएचसी अगस्त्यमुनि, जखोली समेत ग्रामीण क्षेत्रों के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 45 से 60 वर्ष के लोगों को टीका लगाया गया। बताया कि मांग के अनुरूप विभाग को वैक्सीन का कोटा प्राप्त हो रहा है। संवाद