फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पार्टी में दोस्तों में विवाद, पत्नी को लगा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में शुक्रवार को नगर में दो दोस्तों की शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद के चलते बीच बचाव में आई पत्नी को चाकू लग गया। महिला को जोशीमठ अस्पताल में भर्ती किया गया है। महिला की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नेपाली मूल के दो दोस्त कमल सुरखेती और संतोष कमरे में शराब पी रहे थे। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद मारपीट में बदल गया। इतने में एक ने वहां पर रखा सब्जी काटने का चाकू निकाल लिया। मामला बढ़ता देख कमल की पत्नी दंबिका बीच बचाव में आ गई और चाकू उसे लग गया, जिससे वह घायल हो गई। सूचना पर 108 से उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। जोशीमठ के एसएसआई हेमकांत सेमवाल ने बताया कि महिला ने फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी है, लेकिन दोनों दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें