देवाल। ठेकेदार संघ ने डीएम व सिंचाई विभाग के ईई पर जिला योजना के स्वीकृत सभी योजनाओं पर निविदाएं नहीं निकालने का आरोप लगाया। जिला योजना के तहत देवाल ब्लॉक में 15 योजनाएं बननी थीं। इसके तहत क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा एवं नहर की मरम्म्त होनी है। विभाग ने आठ योजनाओं पर टेंडर तो निकाल दिए लेकिन सात योजनाओं को छोड़ दिया। जबकि वित्तीय वर्ष समाप्ति के कुछ माह ही शेष हैं। महावीर बिष्ट, कंचन बिष्ट, हरेंद्र सिंह, किशाेर घुनियाल, गंगा सिंह ने शीघ्र सभी शेष सात योजनाओं मेें टेंडर आमंत्रित नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं, सिचाई विभाग के ईई राजकुमार ने कहा कि थराली व देवाल ब्लॉक के कामों को संचालित करने के लिए तीन ही अवर अभियंता है। एक साथ सभी योजना शुरू करना संभव नहीं है। देवाल व थराली के कुछ योजना है। दिसंबर के पहले सप्ताह में शेष योजनाओं में टेंडर आमंत्रित किया जाएगा। संवाद